राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया पंचायत के सुंदर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी में जमकर हुएं मारपीट में बचाने गये दो शख्स और दो मारपीट करने वाले गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराएं गये। बचाने गये घायल की पहचान भरत मांझी और नीरू देवी के रूप में हुई वही मारपीट में घायल गोबरधन मांझी और अमालवती देवी भी इलाज के लिए भर्ती कराई गई। घायल भरत मांझी ने मशरक थाना में लिखित शिकायत के रूप में मारपीट कर घायल करने वाले 7 लोगों पर शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि गोबरधन मांझी और विरेन्द्र मांझी के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में बचाने जानें के दौरान घायल हो गए। मामलेे में दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। आवेदन कर्ता के द्वारा इस संदर्भ में सुंदर गांव निवासी चंदन मांझी, सुरेंद्र मांझी, सत्यनारायण मांझी, सहित 7 लोगों पर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस दोनों पक्षों के द्वारा दिए आवेदन पर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग