संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने के मामले में कन्हौली मनोहर निवासी लिलावती देवी ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बगल के ही अमित कुमार पांडेय, बिटु कुमार पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, विशाल कुमार पांडेय, रोहित कुमार पांडेय सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरी पुत्री चाय लेकर बथान में जा रही थी। तभी सभी नामजद गाली- गलौज कर रहे थे। जिसपर मेरी पुत्री बोली कि गाली क्यों दे रहे हो। इसी बात को लेकर नामजदों ने मेरी पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव में मैं गई तो नामजदों ने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। इस बीच मेरी दूसरी पुत्री और ससुर बचाव में आये तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग