पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को जमकर हुएं मारपीट में एक शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मदारपुर गांव निवासी सिपाही राय का 37 वर्षीय पुत्र सोनालाल यादव के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने सर पर लगें जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में घायल ने बताया कि उसकी जमीन हैं उसी पर सुमेर राय समेत आधा दर्जन लोगों के द्वारा लाठी डंडे के बल पर कब्जा किया जा रहा है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग