पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा थावे मशरक रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों पहले छात्रों द्वारा चार घंटे तक रेल सेवा बाधित करने और हंगामा करने के मामले में रेल पुलिस ने 40 अज्ञात छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामलेे में गुरुवार को जीआरपी थावे थानाध्यक्ष जय विष्णु राम ने बताया कि थावे मशरक छपरा रेलखंड पर मशरक जंक्शन के सटे राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर परीक्षा रिजल्ट के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर हंगामा मचाया जिसमें 40 अज्ञात छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही मामलेे में जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग