अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। असम मणिपुर मे तैनात सी आर पी एफ इंस्पेक्टर देवनाथ राय की अचानक हुई मृत्यु के बाद उनका शव उनके पैतृक गांव रामपुर नूरनगर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राय बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने पत्नी उमरावती देवी सहित 6 पुत्री और 4 पुत्र छोड़ गए हैं।उन्होंने अपनी 4 बेटियों, एवं 3 बेटो की शादी कर चुके हैं। उनका एक पुत्र राजकुमार भारतीय सेना में भी कार्यरत हैं। सबसे बड़ी पुत्री सरोज कुमारी 28शाल की है।देवनाथ राय असम मणिपुर में 138बटालियन में तैनात थे ड्युटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहां से सैनिक सम्मान के साथ सी आर पी एफ जवानो द्वारा शव को लाया गया और अंतिम संस्कार के लिए सेमरिया घाट पर ले जाया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में भाकपा नेता नागेन्द्र राय, पप्पू कुशवाहा, राजेश राय स्थानीय मुखिया नागेन्द्र माझी, सरपंच संजय राम उपमुखिया हरिकिशोर राय, सुमन राय सहित सैकड़ो उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग