संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धवरी पंचायत अंतर्गत धवरी मठिया सीएससी केंद्र पर शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर असंगठित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का निःशुल्क रूप से ईश्रम कार्ड बनाया गया।मौके पर उपस्थित प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ई श्रम कार्ड भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। जिसके लाभुको को दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख की बीमा की सुविधा होती है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा सहित कई योजनाओं का लाभ ईश्रम कार्डधारी को मुहैया कराई जाती है। इसका लाभ 18- 59 वर्ष के लोग अपने नजदीकी केंद्र पर पहुँच निःशुल्क लाभ प्राप्त कर सकते है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिल सके को लेकर सभी पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर सीएससी संचालक देवेन्द्र कुमार, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतों, बीडीसी सदस्य अनिल शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग