संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। शुक्रवार को बनियापुर प्रशाखा के जेई पवन कुमार के नेतृत्व में एक साथ बनियापुर, हंसराजपुर सहित कई अन्य फीडरों में अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक उपभोगताओं बिधुत बिच्छेद किया गया।इस दौरान मिर्जापुर में संजय कुमार मांझी, महेंद्र साह, रंजीत कुमार मांझी, अदालत पांडेय, शिवप्रसाद सिंह भगवानपुर में नारायण साह, धर्मनाथ प्रसाद,देवशरण प्रसाद आदि का बिधुत बिच्छेद किया गया। जेई पवन कुमार ने बताया कि जनवरी माह में अबतक निर्धारित से अधिक रुपये का बिधुत विपत्र बकाया रखने वाले 200 से अधिक उपभोगताओं का बिधुत कनेक्शन काटा जा चुका है। ऐसे में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगताओं से अनुरोध है कि अबिलम्ब अपना बिपत्र जमा करे अन्यथा बिधुत संबंध बिच्छेद कर दिया जाएगा। मौके पर अरुण कुमार, शैलेश कुमार हरिकिशोर गिरी, दीपक कुमार, पंकज चतुर्वेदी, बिरबहादुर राम सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग