राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

टीकाकरण से वंचित 15-18 वर्ष के किशोरों को चिह्नित करने की कवायद तेज

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उठा रही ज़िम्मेदारी, घर घर कर रही छूटे हुये किशोरों की खोज 
  • प्रीकॉशनरी डोज़ लेने से छूटे 60+ बुजुर्गों को भी ढूंढ कर दिया जाएगा टीका

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिले में एक बार फिर से टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को ढूंढ कर उन्हें टीकाकृत करने के लिए सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। इस सर्वे के द्वारा मुख्य रूप से उन सभी 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों को चिह्नित कर टीका दिया जाएगा जो किसी भी कारणवश अभी तक टीका नहीं ले पाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर – घर जाकर छूटे हुये किशोरों को  खोजकर  चिह्नित किया जा रहा है। फरवरी में होने वाली मैट्रिक और इंटर्मीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर मंगलवार से जारी इस अभियान के दौरान जिले में टीकाकरण से छूटे सभी किशोरों को चिह्नित करने और टीका लेने के लिए प्रेरित करने में आईसीडीएस पूरा सहयोग दे रहा है।

सेविकाओं द्वारा चलाया जा रहा घर- घर सर्वे:

सर्वे अभियान की सफलता के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। फिलहाल इस सर्वे में जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविकायेँ पूरी गंभीरता से अपनी भूमिका निभा रही हैं। ताकि एक भी वंचित टीकाकरण से ना छूटने पाये। वो अपने –अपने कार्यक्षेत्र में घर –घर घूम कर ना सिर्फ टीकाकरण से  वंचित किशोरों की सूची बना रही हैं  बल्कि उन्हें टीका लगवाने  के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। परिक्षर्थियों को चिह्नित करने पर दिया जा रहा विशेष बल।

सर्वे अभियान के तहत बूस्टर डोज़ से वंचित 60 व 60+ वालों  को भी किया जा रहा चिह्नित :

सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया किशोर टीकाकरण सर्वे के साथ- साथ प्रीकॉशनरी डोज़ से वंचित 60 व 60+  आयु वर्ग के लाभार्थियों को भी चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि उन सभी बुजुर्गों को जो गंभीर रोगों से जूझ रहे हैं या 60 से ऊपर के हो चुके हैं उन्हें अपना बूस्टर डोज़ मिल सके। घर – घर जाकर 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का आंगनबाड़ीवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त सूची के अनुसार सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर उनका टीकाकरण कराने हेतु एक ए.एन.एम. को दो आंगनबाड़ी केन्द्र से संबद्ध करते हुये कोविड 19 के टीका से आच्छादित सुनिश्चित कराने की बात कही गयी है। इसके साथ ही उक्त कार्य की सभी स्तर पर सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण कराना सुनिश्चित किया जाएगा।