राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगरा में पंचायत समिति की बैठक में गांव के विकास को ले योजनाओं का हुआ चयन, कई पदाधकारी रहे अनुपस्थित, जनप्रतिनिधियों जतायी आपत्ति

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण)। पंचायत आम निर्वाचन में नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ नगरा प्रखंड में गांव के विकास से संबंधित वर्ष 2022 से 23 के लिए योजनाओं के चयन को लेकर प्रखंड स्तर पंचायत समिति की बैठक सभागार में प्रखंड प्रमुख अमरपति देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रविन्द्र प्रसाद के संचालन में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गांव के विकास के सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, स्वास्थ विभाग, पीएम आवास योजना, बाल विकास परियोजना समेत अंचल कार्यालय द्वारा संचालित योजना एवं विकास कार्यो के बारें में बताया गया। वहीं विशेष कर पंचायत समिति के तहत 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत योजनाओं के चयन को लेकर चर्चा किया गया और समिति सदस्यों द्वारा गांव के विकास के लिए योजना दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित बजट के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर चयनित योजनाओं का चयन कर कार्य किया जाएगा। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज किया है। इस मौके पर उप प्रमुख शारदा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार, अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा, पीओ मनरेगा विनोद कुमार, महिला पर्यवेक्षिका हिना प्रवीण, कृषि समन्वयक दीपक कुमार मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, इन्दु देवी, देवन्ती देवी, नीतू सिंह, बीडीसी शैलेश कुमार सिंह, गोकूल राम, रिंकी कुमारी, गुडिया देवी, संजय कुमार, चंदा देवी सहित सभी पंचायतों के बीडीसी, मुखिया उपस्थित थें।

बैठक में चयनित योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर होंगे अपलोड

नगरा प्रखंड कार्यालय परिसर में संपन्न बैठक में गांव के विकास के लिए चयनित योजनाओं को विभाग द्वारा आवंटित बजट के आलोक में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। साथ में मनरेगा के तहत वार्षिक कार्य योजना तैयार किया जाएगा, जिसके अनुसार हीं मनरेगा के तहत कार्य किये जाएंगे। बैठक में सामुदायिक विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया गया। ताकि समाज के सभी समुदाय के लोगों का समान विकास हो सके।

20 प्रखंडों के प्रमुख स्तर पर 30 करोड़ रूपये के योजनाओं को होगा चयन

जिले में सबकी योजना सबका विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022-23 के लिए हर स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से योजना तैयार कराया जाएगा। इस बार पंचायत समिति स्तर से भी गांव के विकास को लेकर योजनाओं का चयन किया जाएगा। जिसके लिए प्रखंड प्रमुख से योजनाओं को चयनित कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले के प्रत्येक प्रखंड प्रमुख से करीब 1.20 से 2 करोड़ अनुमानित लागत राशि के आलोक में योजनाओं का चयन किया जाएगा। जानकारों के अनुसार जिले के 20 प्रखंडों में प्रमुख स्तर पर करीब 30 करोड़ की अनुमानित लागत राशि के आलोक में योजनाओं का चयन कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रविष्टी किया जाना है। इसमें भी ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रस्तुत बजट के आलोक में करीब 10 से 20 प्रतिशत अधिक राशि का योजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

स्वच्छता व जल संचय के लिए भी चयनित होगी योजनाएं

जिले के सभी प्रखंड में होने वाले प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में इस बार स्वच्छता एवं जल स्त्रोत विकसित करने को लेकर योजनाओं का चयन किया जाएगा। जानकारों की माने तो स्वच्छता अंतर्गत गांव में नाला का निर्माण, सोखता निर्माण, कचरा प्रबंधन, सामुदायिक स्थलों पर शौचालय निर्माण एवं जल स्त्रोत के तहत कुंआ, पोखरा जीर्णोद्धार, पेयजल योजना का रखरखाव सहित अन्य योजनाओं का चयन किया जाएगा।