पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। शनिवार को मशरक के बहरौली (ईदगाह टोला) गांव में कोविड को लेकर पंजाब से गांव आया युवक ऑनलाइन कंप्यूटर से काम कर रहा था। इसी दौरान उक्त युवक सॉफ्ट इंजीनियर सदाम हुसैन उम्र करीब 30 वर्ष पिता मजीबुल अंसारी का मृत्यु हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिजन सकते में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे बहरौली मुखिया अजित सिंह ने परिवार के लोगों को समझाया एवं ढाढस बंधाया एवं अपनी संवेदना व्यक्त की। मुखिया ने बताया कि युवक पंजाब में एक प्राइवेट कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजिनियर का काम करता था। कोरोना के वजह से पिछले कुछ दिनों से युवक घर पर ही रहकर रात्रि में ऑनलाइन काम करता था। युवक काफी ही होनहार और तेजतर्रार था। बचपन से ही पढ़ने- लिखने के साथ सामाजिक काम मे भी दिलचस्पी रखता था। जबकि गोढना सिकटी भीखम गाँव निवासी सिपाही राय 40 वर्ष की मृत्यु लुधियाना के कंगलवाल गैसपुरा में रहकर काम करता था। मृतक को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना की खबर सुनते ही घर पर पत्नी, बच्चों एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान, युवा राजद अध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित अन्य ने मौके पर मृतक के दरवाजे पर पहुंच ढांढस बंधाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग