पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने पुण्यतिथि को सेवा संकल्प दिवस के रूप मनाया व कुष्ठ रोगियों की हमेशा सेवा करने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग ने पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया।इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकाल मानव सेवा के संकल्प को दुहराया। कुष्ठ रोगियों के प्रति छुआछूत व भेदभाव नहीं करने व उनके इलाज में हर संभव मदद करने की शपथ ली। मौके पर चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने कहा कि कुष्ठ रोग में छुआछूत से कोई लेना देना नहीं है। यह बैक्टेरिया के जरिए फैलता है। यह अब लाइलाज नहीं है। इलाज होने पर यह पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इलाज सही समय पर न करवाने से ही दिव्यांगता का भी भय रहता है। जबकि दिव्यांगता को ठीक करने के लिए ऑपरेशन करना पड़ता है। पूरे राज्य से आने वाले मरीजों का ऑपरेशन यहां निशुल्क किया जाता है। मौके पर डॉ मंनोरंजन सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा, प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश,संजय कुमार, रुपेश तिवारी, अरूण सिंह समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि