राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश ने अपने स्थानीय आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार के तुगलकी फरमान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। इसके विरोध में संपूर्ण बिहार में शिक्षकों द्वारा आंदोलन की जा सकती है। यह कहां का न्याय है कि शिक्षक शिक्षण के कार्य को छोड़कर अन्य कार्यों में लगे। अब तो बिहार सरकार ने शिक्षकों को अपने तुगलकी फरमान के जरिए शराब माफिया एवं शराब कारोबारियों पर भी नजर रखने का काम दे दिया है। जिससे आने वाले समय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने कि सरकार की मंशा स्पष्ट होती है। इसलिए इस कानून की हम घोर निंदा करते हैं और इसके लिए आने वाले समय में हम लोगों के द्वारा व्यापक आंदोलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर बहुत से प्रबुद्ध नागरिकों के साथ पूर्व शिक्षक एवं शिक्षक गण भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग