राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा में 25 बकायदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन 

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। विभागीय निर्देशानुसार एकमा पावर स्टेशन के जेई गौतम कुमार के नेतृत्व में शनिवार को नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में बिजली बकाएदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस  दौरान हंसराजपुर, गंजपर और भरहोपुर के पांच हजार से बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन बिजली कर्मियों व मानव बल के सहयोग से 25 डिस्कनेक्ट किए गए। जेई गौतम कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ता अपने बकाया बिल को अविलंब जमा करें। अन्यथा विवश होकर कनेक्शन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए हैं, वे अपनी बकाया राशि को जमा कराकर पुनः अपना कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। लेकिन जां के दौरान अगर बिना बकायदा बिजली बिल भुगतान किए कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।  श्री कुमार ने बताया कि बिजली कंजप्शन हेतु लगाए गए इनर्जी मीटरों में डिफेक्टिव मीटरों की जांच की जा रही है। खराब मीटरों के बदले जाने हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बिजली कनेक्शन की लोड की माप करके यह भी चेक किया जा रहा है कि कहां पर मांग की अपेक्षा खपत अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिल कम खपत के चलते कम आ रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के बिल को अगर एक साल से जमा नहीं किया गया है, तो बिजली का बकाया पांच हजार से कम होने पर भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इससे बचने हेतु हर माह बिजली विपत्र के अनुसार बिल का भुगतान करके  सरकारी राजस्व की वृद्धि करने में सहयोग करें।