पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर होमियोपैथी हेल्थ क्लिनिक सेंटर का उद्धाटन स्थानीय विधायक के पुत्र अधिवक्ता रितुराज सिंह और शिक्षाविद् चन्द्रकेतु सिंह द्वारा फीता काट उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षाविद् चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि होमियोपैथी उपचार से गंभीर से गंभीर बीमारी का आसानी से उपचार किया जाता है। यह पद्धति से सभी उम्र के लोगो का उपचार संभव है। अधिवक्ता रितुराज सिंह ने बताया कि डॉ ललन प्रसाद एक होनहार चिकित्सक है। जिनके द्वारा क्षेत्र के गरीब असहाय मरीजो को निःशुल्क सेवा प्रदान किया जाता है। मरीजो को सहयोग कर उपचार करना एक सराहनीय पहल बताया।सभी ने डॉ ललन प्रसाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं डॉ ललन प्रसाद ने कहा कि उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि रहकर आम लोगों की सेवा की है अब क्षेत्र की गरीब असहाय मरीजो को बिना परामर्श शुल्क लिए उपचार की सुबिधा है। वहीं अत्यंत गरीब लाचार मरीजो को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की बातें कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग