पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। एक तरफ सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए समानता का अधिकार दे रही है। शिक्षा भी गांव तक पहुंचा सरकार की विभिन्न योजनाओं से उनको आगे बढ़ने का मौका दे रही है वही मशरक के सुंदर गांव में लंफगे युवक के द्वारा बेटियो की फोटो खीच फेसबुक पर डालने का विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव में एक मां के साथ पूरे परिवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का हैं और पुलिस भी मामले में आवेदन मिलने के बाद कोई कारवाई नहीं कर रही है और महिला अपने पूरे परिवार के साथ डरी सहमी है और पुलिस के न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है। मामला है कि सुशीला देवी पति बली प्रसाद गांव सुंदर गांव की रहने वाली है और पति परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य में रोजगार के लिए गये है वही महिला अपने चार छोटे छोटे बच्चों के साथ रहती है। वही महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी नरेश प्रसाद बिना किसी कारण के गरीबी और कमजोरी को देखते हुए गाली गलौज करता है और उसका बेटा कृष्णा प्रसाद बेटियों की फ़ोटो खीच फेसबुक पर अपलोड कर देता है जिसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है उसी में रविवार को बेटियां बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी थी कि उसके द्वारा फोटो खीच लिया गया जिसका विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने घर पर चढ़कर लोहे के रड मारपीट कर सभी को जख्मी कर दिया। घायलों में मां सुशीला देवी, बेटी नेहा कुमारी,रूपा कुमारी,बेटा गोलू कुमार,दिपेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया वही दूसरे पक्ष से नरेश प्रसाद को भी जख्मी हालत में भर्ती कराया गया।घायल बेटियों ने बताया कि मारपीट के बाद धमकी भी दी जा रही है कि पुलिस क्या करेगी जिसको बुलाना हैं बुला लो। दोनों तरफ से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग