पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पुरब टोला गांव में सरकारी सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा कर नीव खोद बाउंड्री वॉल निर्माण करने की शिकायत आधा दर्जन ग्रामीणों ने थाना पुलिस को आवेदन देकर किया वहीं सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण सुग्रीम राय, सुभाष कुमार, गुड्डू कुमार, मो0 शाह आलम, विक्रमा राय, विरेन्द्र राय समेत आधा दर्जन ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण सड़क जो वर्षों से हैं जिस पर सरकारी फंड से सोलिंग भी कराई गई है।जिसको भगवान ठाकुर,दारोगा ठाकुर और उदय ठाकुर के द्वारा उखाड़ कर बाउंड्री वॉल और शौचालय की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग