पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में गेहूं की लहलहाती फसल को ट्रैक्टर से जोत कर जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामलेे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। मामलेे में गजेन्द्र महतो पिता दुलार महतो,हीरा महंतों स्व विपत महतो, कामेश्वर साह पिता स्व पुणयदेव साह समेत आधा दर्जन लोगों ने रविवार की शाम मशरक थाना पहुंच थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है दिए आवेदन में सभी ने बताया कि उनकी रजिस्ट्री की गई जमीन हैं जिस पर गांव के मंटू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों ने ट्रैक्टर से गेहूं के फसल को जोत कर कब्जा किया जा रहा है। वही गेहूं की लहलहाती फसल जोतने के दौरान विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग