- पिछले 72 घंटों में विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 40 शराब की भठ्ठी धवस्त कर लगभग 13550 लीटर कच्चा शराब / पाश किया गया विनष्ट
- पिछले 72 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
- इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 19 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 53 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 1203 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 27 जनवरी से 29 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर कुल 90 (नब्बे) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल 5, कार 1, ट्रक 1, ट्रेक्टर 1, मोबाइल 3, चावल 1600 किलोग्राम, गेहूँ 1050 किलोग्राम एवं 1203 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। मुफ्फसिल थानान्तर्गत घोष कॉलोनी में शराब के अवैध कारोबार की आसूचना के आधार 250 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ छापामारी/ कार्रवाई कर 02 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर 400 ली० देशी शराब बरामद किया गया एवं 10 शराब भट्ठी ध्वस्त कर 2000 ली० अर्धनिर्मित शराब/ पास विनिष्ट किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग