पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के नवादा गांव से अखिलेश कुमार ओझा पिता स्व रामजन्म ओझा के द्वारा मंगलवार को थाना पहुंच अपनी पलानी में जमीनी विवाद में पट्टीदारों के द्वारा आग लगाने का आवेदन दिया। मौके पर अखिलेश कुमार ओझा पिता स्व रामजन्म ओझा ने बताया कि उनके घर पर नही रहने के दौरान पट्टीदार राजाराम ओझा समेत तीन लोगों ने उनकी पलानी में आग लगा थी आग से पलानी समेत बिछावन, अनाज समेत भूसे से भरी बेरी जलकर राख हो गई। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है। वही उन्होंने बताया कि पट्टीदार से पहले भी जमीनी विवाद में मारपीट की जा चुकी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग