राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर पुलिस ने अपहरण व लूटकांड के आधा दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव के रामेश्वर सिंह का पुत्र रमण सिंह बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि आरोपी अपराधी रमण कुमार सिंह जलालपुर थाने में लूटकांड के आठ मामले दर्ज हैं। वहीं हरियाणा के व्यवसायी अपहरण कांड में भी वह शामिल था जिसकी प्राथमिकी कोपा थाने में दर्ज है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग