पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के रामघाट दलित टोला गांव में एस एच-90 पर बुधवार की शाम ऑटो और चार चक्का कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें सवार बाल बाल बच गए। वही दुर्घटना से थोड़ी देर के लिए आवागमन ठप्प हो गया जिसे आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच मध्यस्ता कर आवागमन चालू कराया। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो चालक अनियंत्रित होकर चार चक्का कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।कार सवार गोपालगंज जिले के थावे मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वापस अपने गांव परसा थाना क्षेत्र के परसा गांव लौट रहे थे कि मशरक से पैसेंजर लेकर राजा पट्टी जा रही ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग