चोरी कर रहें युवक को ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गाँव में घर में घुस के चोरी करने के क्रम में रंगों हाथ पैसे समेत पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में गृह स्वामी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय ने गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कहा कि रात्रि में घर के सभी सदस्य खाना खा कर सो गए थे।लगभग 12:00 बजे किसी के घर में घुसने की आवाज सुनाई दी।जिसके बाद घर के सदस्यों ने शोर मचाया मैं जागा और उक्त युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस आने के बाद सौंप दिया उक्त युवक अपना नाम गड़खा गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र राजनाथ शाह बता रहा था।उक्त युवक घर से 11 सौ रुपये की चोरी कर और चोरी कर रहा था।पुलिस ने युवक को अपने हिरासत में लेकर गड़खा सीएचसी में ईलाज कराई।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग