नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरिहारा गांव के समीप सरस्वती पूजा के लिए पिकप पर चढ़ कर मूर्ति लाने जाने के क्रम में रास्ते मे पिकप पलट गई जिसमें एक की मौत तथा चार अन्य लड़के जख्मी हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा बजर्मरूआ से एक युवक के साथ चार लड़के सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति लाने पिकप पर बैठकर सागर बाजार के लिए चले लेकिन बीच रास्ते मे ही पिकप पलट गई जिससे दरिहारा भुआल गांव निवासी उपेन्द्र राय के 22 वर्षीय पुत्र राजू राय पिकप के डाला के नीचे आ गये जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही गई वही चार अन्य लड़के को मामूली चोट लगी है जिनका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया मृतक राजू राय का एक साल पहले शादी हुई थी इस घटना को सुन पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग