राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक लूटने का प्रयास कर रहे लुटेरों ने लौंवा कला के युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पंजर में लगी है। घटना शुक्रवार की देर शाम जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मीर गाछी के निकट मुख्य सड़क पर हुई है। गम्भीर रूप से जख्मी युवक बनियापुर के लौवां कला निवासी वकील राय का 30 वर्षीय पुत्र मंतोष राय बताया जाता है। जिसे आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में भर्ती कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. एपी गुप्ता ने जख़्मी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि युवक राजमिस्त्री का काम करने महाराजगंज गया था। जहां से वह घर लौट रहा था। घटना के विषय में बताया जाता है कि लौटने के दौरान सुनसान गाछी के निकट दो की संख्या में सड़क पर खड़े लूटेरों ने उसे रोकना चाहा। युवक अनहोनी की आशंका को देखते हुए रुकना मुनासिब नहीं समझा। लूट में असफल होने पर लुटेरों ने अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दी। युवक को दो गोली लगने की बात कही जा रही है। हालांकि गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग