पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास शनिवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान चैनपुर गांव निवासी जितेंद्र महंतों की 3 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई। मौके पर परिजनों ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी कि बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर उसी रास्ते जा रहें बंगरा मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग