अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के बसडीला में अखंड रामनाम महायज्ञ का 81वां नवाह्य वार्षिकोत्सव महायज्ञ जलभरी के साथ शुरू हुआ। जलभरी के लिए श्रद्धालु भक्तों ने गाजे बाजे के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच रिविलगंज के गौतम स्थान स्थित सरयु तट से जलभरी की|इस महायज्ञ मे देश के लब्ध प्रतिष्ठित महात्माओं और सुप्रसिद्ध उपदेश बिंद का शुभ आगमन हो रहा है। प्रवचन के लिए श्री1008 श्रीउदासीसंत के शिष्य संत दामोदर दास ,वृंदावन से संत भरत दास जी महाराज, कानपुर से प्रकाश चंद्र विद्यार्थी, उत्तर प्रदेश से अखिलेश शांडिल्य, भोपाल से प्रज्ञा देवी भारती बांदा से सुमन रामायणी, चित्रकूट से अणुपर्याय जी ,उत्तर प्रदेश से वशिष्ठ नारायण उपाध्याय, सारण के प्रिया प्रभाकर, प्रचार धर्म संघ वेद विद्यालय बनारस के व सारण निवासी डॉक्टर रत्नाकर मिश्रा, सारण से ही उपेंद्र मिश्र तथा शशि भूषण पांडे जी अपने अमृतमयी वाणी से भक्तजनों को प्रवचन का श्रवण कराऐंगे। आज शनिवार को सुबह हुई कलश यात्रा के बाद 12:00 बजे से मंडपस्थ देवताओं का पूजन किया गया। वही 6 फरवरी को संध्या 6:00 बजे से मंच पर राम पंचायत मूर्ति की स्थापना व रात्रि 7:00 बजे से मंच का उद्घाटन किया जाएगा । जबकि 8 फरवरी से दिवा प्रवचन12:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक संचालित होगा। वहीं 14 फरवरी को इस महायज्ञ का विधिवत पूर्णाहुति भंडारा सम्पन्न होगा| इस आशय की जानकारी सियाराम नाम प्रचारक समिति बसडीला के सदस्यों ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग