राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एसआई मो. आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के क्रम में सूचना मिली की थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा में प्रभु राम अपने पलानी में देशी शराब रख विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँच छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाए गए व्यक्ति ने पुछताक्ष के क्रम में अपना नाम प्रभु राम बताया। इस दौरान तलाशी के क्रम में पलानी में रखे बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। वहीं धंधेबाज को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग