पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली पंचायत के घोघिया गांव में बलिराम बाबा के मठ में शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मौके पर थाना पुलिस में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच घटना का जायजा लिया।वही मौके पर एक संदिग्ध को चोरी के मामले में हिरासत में ले कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। बलिराम बाबा मठ के महंथ हरेंद्र दास ने बताया कि शनिवार की रात में खाना खाकर सभी गेट को बंद कर अपने कमरे में बिस्तर पर सो गए रविवार की सुबह जब उठे और पूजा-अर्चना करने के दौरान मठ के अंदर के कमरा को खोले तो देखे की समान इधर उधर सब फेका हुआ है तो उन्होंने घोघिया गांव के ग्रामीणों की सूचना दी ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पाकर मठ पर पहुंचना शुरू कर दिया।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई। वहीं महंथ हरेंद्र दास ने ग्रामीणों संग थाना पहुंच लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।महंथ ने बताया कि पचास हजार नगदी समेत आवश्यक सामान चोरी कर ली गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है जिसमें एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जल्द ही चोरी के कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग