राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में दो पड़ोसी के बीच सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक पड़ोसी की पहचान स्व सुरज मांझी की 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई। वहीं दूसरे पड़ोसी की पहचान सुदर्शन मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पासपती देवी के रूप में हुई। मामलेे में दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया। जिसमें उनके द्वारा जमीनी विवाद के चलते मारपीट की घटना को होना बताया गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग