राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छपरा से वाराणसी सिटी अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस का किया संचलन

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05445/05446 छपरा- वाराणसी सिटी- छपरा अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन निम्नवत् किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 05445 छपरा-वाराणसी सिटी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 फरवरी, 2022 से प्रतिदिन छपरा से 16.10 बजे प्रस्थान कर गौतम स्थान से 16.22 बजे, रिविलगंज घाट से 16.32 बजे, मांझी से 16.38 बजे, बकुलहा से 16.44 बजे, सुरेमनपुर से 16.56 बजे, दल छपरा से 17.08 बजे, रेवती से 17.14 बजे, सहतवार से 17.27 बजे, छाता आश चैरा से 17.39 बजे, बांसडीह रोड से 17.45 बजे, बलिया से 17.58 बजे, सागरपाली से 18.09 बजे, फेफना से 18.16 बजे, चितबड़ागांव से 18.24 बजे, ताजपुर डेहमा से 18.33 बजे, करीमुद्दीनपुर से 18.42 बजे, ढोंढाढीह से 18.55 बजे, यूसुफपुर से 19.04 बजे, शहबाज कुली से 19.13 बजे, फतेहपुर अटवा हाल्ट से 19.20 बजे, गाजीपुर घाट से 19.26 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.32 बजे, अंकुषपुर से 19.46 बजे, सहेड़ी से 19.52 बजे, नंदगंज से 20.04 बजे, बासुचक से 20.12 बजे, तरांव से 20.18 बजे, सैदपुर भितरी से 20.27 बजे, औंड़िहार से 20.38 बजे, रजवारी से 20.52 बजे, कादीपुर से 21.06 बजे तथा सारनाथ से 21.23 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 21.40 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05446 वाराणसी सिटी-छपरा दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 फरवरी, 2022 से प्रतिदिन वाराणसी सिटी से 05.00 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 05.11 बजे, कादीपुर से 05.22 बजे, रजवारी से 05.30 बजे, औंड़िहार से 05.40 बजे, सैदपुर भितरी से 05.47 बजे, तरांव से 05.56 बजे, बासुचक से 06.03 बजे, नंदगंज से 06.10 बजे, सहेड़ी से 06.20 बजे, अंकुशपुर से 06.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.45 बजे, गाजीपुर घाट से 06.52 बजे, फतेहपुर अटवा हाल्ट से 06.58 बजे, शहबाज कुली से 07.10 बजे, यूसुफपुर से 07.19 बजे, ढोंढाढीह से 07.28 बजे, करीमुद्दीनपुर से 07.37 बजे, ताजपुर डेहमा से 07.46 बजे, चितबड़ागांव से 07.55 बजे, फेफना से 08.04 बजे, सागरपाली से 08.12 बजे, बलिया से 08.19 बजे, बांसडीह रोड से 08.32 बजे, छाता आश चैरा से 08.39 बजे, सहतवार से 08.45 बजे, रेवती से 08.55 बजे, दल छपरा से 09.03 बजे, सुरेमनपुर से 09.19 बजे, बकुलहा से 09.32 बजे, माझी से 09.40 बजे, रिविलगंज घाट से 09.48 बजे तथा गौतम स्थान से 10.41 बजे छूटकर छपरा 10.55 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर. डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।