राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रबंधक, जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, सारण के द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, बिनटोली सारण, छपरा में प्रतिदिन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे अपराह्न तक सरकार के सात निश्चय योजनाओं में शामिल आर्थिक हल युवाओं को बल योजनान्तर्गत बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निष्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के लिए जो भी विद्यार्थी एवं युवा, शिक्षा हेतु बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली ऋण का लाभ लेने के इच्छुक हो, वें नियत समय पर आकर इन योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध कराये जाने वाले ऋण की जानकारी ले सकते है। तत्पश्चात वें ऋण हेतु निःशुल्क आवेदन भी कर सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग