पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में बुधवार को रेशमी प्रकाश ने अपना योगदान बीडीओ कार्यालय में बीडीओ मो आसिफ को दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड में कल्याण विभाग से मिलने वाले लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और लंबित कार्यों को तेजी से निपटाना एवं जनता की समस्याओं का अविलंब समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने कल्याण पदाधिकारी का स्वागत किया। मालूम हो कि मशरक प्रखंड में लंबे समय से कल्याण पदाधिकारी का पद रिक्त था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग