प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीयू के प्रति कूलपति डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह ने शुक्रवार को माननीय नवनियुक्त सिंडिकेट सदस्य डॉ. पूनम सिंह, अध्यक्ष, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विज्ञान को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम प्रतिकुलपति कोषांगस्थित कार्यालय कक्ष में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय द्वारा नव मनोनीत सिंडिकेट सदस्य को परम्परानुसार सम्मानित किया गया। प्रतिकुलपति ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताते चले कि डॉ. पूनम सिंह वर्तमान में जेपीयू के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष है। प्रति कुलपति ने कहा की यह अत्यंत हर्ष का विषय है की हमारे विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ शिक्षक को महामहिम द्वारा नई जिम्मेदारी दी गयी है और उम्मीद जताई की छात्र हित और विश्वविद्यालय हित के मामलों पर सार्थक विमर्श में सिंडिकेट सदस्य के रूप में वे अपना सक्रिय योगदान देंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग