संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नर्सिंग होम संचालक के पुत्री और स्टॉफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कन्हौली संग्राम निवासी परवेज अंसारी ने गांव के ही 25 वर्षीय मनु शर्मा को नामजद कर बताया है कि मेरी पंद्रह वर्षीय पुत्री मेरे स्टॉफ के साथ बाइक से पढ़ने जा रही थी।तभी रास्ते में उक्त नामजद ने बाइक रोककर गाली- गलौज शुरू कर दी तथा मुझे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि उक्त नामजद आपराधिक प्रबृत्ति का युवक है जो कई बार हमलोगों के घर के पास पहुँच पिस्टल दिखाते रहता है। ऐसे में किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना के बाद से परिवार के सभी लोग सहमे हुए है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग