राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की याद में कार्यक्रम आयोजित

प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। 14 फरवरी 19 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियो द्वारा देश के 40 वीर जवान को कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियो द्वारा बम्बे ब्लास्ट कर शहीद कर दिया गया जो भारत के सेना ही नही बल्कि जनमानस के ह्रदय पर कठोर आघात किया गया जिसका दर्द भारत की जनता आज भी महशुश करती है, इसी के कर्म में आज एस डी एस पब्लिक स्कूल में भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं प्रबुध्द लोगों द्वारा श्रधांजलि सभा एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का संचालक बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शहीद जवान के तस्वीर पर सभी गण्यमान लोगो एवं सैनिकों द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि फुलवामा में जो हुआ वह एक कायरता पूर्ण था, देश की सरकार ने कहा था कि शहीदों को कुर्वानी बेकार नहीं जाएगी। एवं एक बड़ा हमला आतंकवादियो के कुन्वे में घुसकर एयर स्ट्राइक से मुहतोड़ जबाब दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिस्ट भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद फुलवामा पुलवामा में आतंकवादियो द्वारा देश के 40 वीर जवान को कायरता पूर्ण घटना को अंजाम देते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी द्वारा बम ब्लास्ट कर शहीद कर दिया गया जो भरायभारत के सेना ही नहीं बल्कि जनमानस के हिर्दय पर कठोर आघात किया गया जिसका दर्द भारत की जनता आज भी महशुस करती है। प्राचार्य अरुण कु सिंह ने वीर सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश की सरकार सेना को अब सरकार अधिकार क्षेत्र को बढ़ा दिया है जिससे सेना को काम करने में आजादी दिया गया है। देश के सेना अब मजबूती से आतंवादियों को करारा जबाब दे रही है। साथ ही वीर शहीद जवानों को निम्न लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में, डॉ राकेश कु सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह,बिहार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश फैशन,पूर्व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा, रिविलगंज नगर मण्डल भाजपा अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, रिविलगंज मण्डल महामंत्री विनोद सिंह, रिविलगंज मण्डल कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, रिविलगंज नगर भाजपा के भाजयुमो अध्यक्ष सुधीर सिंह, वार्ड पार्षद संजीव रंजन भोदा, अरुण पुरोहित, रविन्द्र पाठक, विनय बिहारी, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। जिन सैनिकों को सम्मानित किया गया कैप्टन श्यामदेव शाह, पूर्व सैनिक रामानुप सिंह, सेवानिर्वित सूबेदार नरेश प्रसाद, सेवानिर्वित सूबेदार रंगदेव सिंह योगेंद्र सिंह सहित दर्जनों सेना जवान को सम्मानित किया गया।