प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विश्वेश्वर दयाल सिन्हा मेमोरियल महिला महाविद्यालय के प्रांगण में 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्राचार्या श्रीमती रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे महाविद्यालय के सचिव प्रभात कुमार सिंह ने स्व विश्वेश्वर दयाल सिन्हा एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र स्व उमाकांत सिन्हा के जीवन पर प्रकाश डाला। स्थापना काल से प्रधान सहायक रहे विनोद कुमार पांडे जी ने भी विस्तृत चर्चा की। इस शुभअवसर पर प्राचार्या रश्मि वर्मा,डॉ विश्वमोहन सिंह, नवलेश कुमार सिंह, डॉ विशाल देव ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गायत्री कुमारी, शोभा कुमारी, कुमारी अनुपमा, सोनी कुमारी, सहायक प्राध्यापक तथा विना कुमारी, पंकज ओझा, महीप कुमार, रविरंजन कुमार आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग