पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के तख्त टोला गांव में मंगलवार को शराब पी पत्नी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करना पति को महंगा पड़ा। पत्नी ने शराब पी नशें में हंगामा कर रहे पति को भाई के सहयोग से पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात ममता देवी पति विजय राम गांव कृतपुरा बंगरा थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज ने अपने भाई धनु राम के साथ शराब के नशें में अपने पति विजय राम को थाना पुलिस के हवाले कर दिया जांच-पड़ताल के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। पत्नी के द्वारा दिए आवेदन में पत्नी ममता देवी ने बताया कि वह अपने मायके मशरक तख्त में ही रहकर भरण पोषण करती है वही उसके पति प्रतिदिन शराब पीकर मारपीट करते हैं उसी में सोमवार की रात शराब के पुरे नशें में आकर मारपीट कर अभद्र व्यवहार करने लगें। मामलेे में शराब के नशें में पति पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग