राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरहियां गांव के आधा दर्जन महादलित परिवार के मुखिया ने ठेकेदार पर दबंगई कर घर तथा शौचालय तोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी इसुआपुर को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गृह स्थल योजना के तहत तरैया अंचल के केस नंबर 4/1998- 99 के तहत उन्हें गैरमजरूआ मालिकाना जमीन का पर्चा निर्गत हुआ है। जिस जमीन का रजिस्टर 2 में भी जमाबंदी नंबर 201 से 206 है। उसी जमीन पर सामुदायिक भवन बनाने हेतु सीओ इसुआपुर द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिस पर बने पलानीनुमा मकान तथा शौचालय को दबंग ठेकेदार द्वारा तोड़ा जा रहा है। जमीन का पर्चा दिखाने तथा मना करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी भी ठेकेदार द्वारा दी जा रही है। उनके बसने का दूसरा जमीन भी नहीं है। सीओ इसुआपुर से न्याय की गुहार लगाई गई है। वहीं न्याय नहीं मिलने पर कोर्ट में जाने की भी धमकी दी गई है। इस बावत अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार का कहना है कि जमीन की मापी का निर्देश दे दिया गया है। जिसके बाद सरकार द्वारा दिए गए जमीन के पर्चे के अलावे अन्य बचे हुए भूभाग पर सामुदायिक भवन बनाने की प्रक्रिया की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग