राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन हेतु कन्वेशनल रेक से चलायी जा रही 15028/ 15027 गोरखपुर- हटिया- गोरखपुर एक्सप्रेस के रेक को अत्याधुनिक एल. एच. बी. रेक से बदला जायेगा। फलस्वरूप यह गाड़ी एल.एच.बी.रेक के साथ निम्नलिखित संरचना के अनुसार चलायी जायेगी। 15028/ 15027 गोरखपुर- हटिया- गोरखपुर एक्सप्रेस में 08 जून से गोरखपुर से तथा 09 जूनसे हटिया से एल. एच. बी. रेक लगाया जायेगा। फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस रेक में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग