राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार आदेशानुसार व रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी के निर्देशानुसार रसूलपुर थाने पुलिस बल ने अवर निरीक्षक मणि कुमार के नेतृत्व में नवादा गांव में छापेमारी कर 51 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो धंधेबाजों नवादा गांव निवासी परमेश्वर महतो व राधा मोहन राम को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग