राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के सरेया रत्नाकर पंचायत में आयोजित एसआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच का उद्घाटन रविवार को सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर सिंह के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह व नारायणपुर पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य नागेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच अमनौर व सरेया रत्नाकर के टीम के बीच खेला गया। सरेया रत्नाकार के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। अमनौर की टीम पहली पारी में बैटिंग करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाई। जवाबी पारी खेलने उतरी सरेया रत्नाकर की टीम 8 विकेट खोकर 128 रन बना ली और मैच जीत ली। मैन आफ द मैच सरेया रत्नाकर टीम के रोहित कुमार को दिया गया। इस मौके पर मैच के संचालक बिट्टू कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, कौशल कुमार, राजन कुमार, रोहित कुमार, संजीत कुमार, राहुल कुमार, मुन्ना, पवन समेत सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग