राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में जमीनी विवाद में पड़ोसियों द्वारा मवेशी का नाद-खुटा हटाने का विरोध करने पर एक दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। संबंध में उक्त गांव निवासी अरुण साह की पत्नी अनीता देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चार पड़ोसी नितेश कुमार साह, रेखा कुमारी, ललिता देवी, बिलाखन साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने मवेशी को खिला रही थी तभी उसके पड़ोसी आए और नाद-खुटा हटाने लगे एवं उसके साथ मारपीट करने लगे, बचाने आए उसके पति तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग