पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर मशरक तख्त टोला गांव में बुधवार को हर्षो उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।संत रवि दास की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने उन्हें भारत में भक्ति काल के संतों में अग्रदूत बताया। साहित्य सृजन में गद,पद और भजन उनके आज भी पढ़े और गाये जाते हैं। उनके द्वारा लिखे दोहे का उल्लेख करते हुए उन्होंने ने कहा “जाति जाति में जात है जो केतन के पात। रैदास मनुष्य न जुड़ सके जब तक जाति न जात।जात पात जंगली लताओं के पते की तरह समाज में फैला हुआ है, जब तक जात पात खत्म नहीं हो जाता तब तक मनुष्य से मनुष्य का जुड़ना नामुमकिन है। जो ब्यक्ति जात पात मे विश्वास करता है वह ईश्वर भक्त ,समाज भक्त और देश भक्त नहीं हो सकता।परिवार के लोगों को भी आपसी भेद भाव,ईर्ष्या द्वेष लोभ लालच को त्याग कर संत रविदास के बताए पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया ताकि परिवार में शांति शदभावना बनी रहे। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य कामेश्वर राम, उमेश राम, संजय राम, रमेश राम,नरेश राम समेत गाव की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी को हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने गमछा देकर सम्मानित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग