राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। सतजोड़ा बंगराघाट मुख्य मार्ग पर चकिया गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह पिकअप के धक्के से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृत महिला झूलन प्रसाद की 70 वर्षीया पत्नी जगपति देवी बतायी जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात चकिया गांव निवासी शिवप्रसाद साह की पुत्री की बारात आयी हुई थी। गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे कन्या की विदाई की रस्म अदायगी में शामिल होने जा रही जगपति देवी को बंगराघाट से सतजोड़ा की तरफ जा रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद कुछ ग्रामीणों ने पिकअप को घेरने के लिए उसपर इंट पत्थर भी चलाये लेकिन अंधेरे का फायदा उठा चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद मांगलिक माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था लेकिन थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के नेतृत्व में पहुँची पुलिस ने लोगो को समझाबुझाकर शांत कराया एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया। बाद में गमगीन माहौल में विदाई की रस्म अदा की गयी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग