राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान नेशनल हाईवे 531 पर ट्रक व पिक-अप वैन की आमने-सामने की टक्कर में एक दर्जन से अधिक दुधारू जानवर के अलावा दो व्यक्ति घायल हो गए। वहीं दोनों वाहनों के चालकों व उप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। बताते चलें कि छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित गंडक नहर ऑफिस के समीप अहले सुबह में सीवान की ओर से छपरा की ओर जा रही एक ट्रक पर एक दर्जन से अधिक दुधारू पशुओं से भरे ट्रक छपरा जा रही थी। इस दौरान छपरा की ओर से सीवान की ओर जा रही एक पिक-अप वैन आमने-सामने जा टकरा गई। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं पिकअप वैन आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे यातायात बाधित हो रही थी। जहां इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मवेशी के दो स्वामियों से मुलाकात हुई। जहां दोनों ने बताया कि सिवान जिले के मैरवा थाना निवासी हरि लाल यादव के पुत्र मंटू कुमार यादव और गौतम प्रजापति के पुत्र विशाल कुमार प्रजापति ने बताया कि हम लोग दुधारू गोवंश को छपरा के रौजा मेला में बेचने के लिए जा रहे थे। तबतक यह दुर्घटना हो गई। जिसमें 16 दुधारू पशु सवार थे। जहां 12 उलब्ध है अन्य चार गायब हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी तरह का आवेदन किसी के द्वारा नहीं दिया गया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग