राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। बिहार विधान मंडल के प्रबोधन कार्यक्रम के अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री व सारण संसदीय क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी सम्मलित हुए। उक्त अवसर पर सांसद के साथ राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू, लालगंज विधायक संजय सिंह के साथ सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह भी सम्मिलित हुए। उककार्यक्रम में सांसद महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी संसदीय जनप्रतिनिधि की जीवन यात्रा बतौर विधायक इसी सदन से आरंभ हुई और आज यहां आकर मेरी फिर से नई पुरानी यादें ताजा हो गई। मालूम हो कि वर्ष 1990 में तरैया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार वहां की जनता ने हमें भारी बहुमत से जीता कर भेजा था। यहां आने के बाद यादों की पटल पर आज वही चित्र उभर आया है। इस कार्यक्रम में उनके साथ सदन के सदस्य और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू , नितिन नवीन के साथ विधायक राजू सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग