अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ प्रशांत कुमार पांडेय की दिवंगत माता सौदामिनी पांडेय के श्राद्ध कर्म में छपरा प्रभुनाथ नगर स्थित उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य शामिल हुए सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर अपनी श्रद्धांजलि दी। सबने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को अनुकरणीय तथा प्रेरणीय बताया। स्वर्गीय पांडेय सोह्म संस्कृत उच्च विद्यालय छपरा की प्रधानाध्यापिका थी। वे सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील स्व काशीनाथ पांडेय की पत्नी थी। श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित होने वालों में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार द्विवेदी ,प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जनार्दन सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश तिवारी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अखिलेश्वर पांडेय, प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य भी शामिल हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग