नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्वास्थ्य केंद्र में जिस ममता के गोद मे बच्चे की कीलकारी गूँजती थी आज उसी अस्पताल में प्रसव के दौरान ममता ने तोड़ी दम। मृतक धरहरा खुर्द पंचायत के मंदरौली गांव के राजेश राम की पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी बताई जाती है। मृतक पीएचसी अमनौर के ममता दीदी थी। शुक्रवार को हर दिन की भांति अपना डिप्टी करने आई हुई थी। पति मजदूरी करने गए हुए थे। अचानक प्रसव पीड़ा हुआ, स्वास्थ्य कर्मी ने अस्पताल में एडमिट कर लिया, और उनके परिजनों को सूचित कर बुलवाया।कुछ घण्टो बाद महिला एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दी। कुछ देर बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी, ब्लड का स्राव होने लगा। अचानक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अपने पीछे दो पुत्री दो पुत्र छोड़ गई। मृतक के परिजनों ने कार्यरत एएनएम के लापरवाही के कारण मृत्यु की बात कह रहे थे। वहीं चिकित्सक डॉ तारकेश्वर सिंह ने कहा कि प्रसव नार्मल हुआ है, अत्यधिक ब्लड रिसाव होने के कारण मृत्यु होने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग