राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को विधुत विभाग के तरफ से बड़ी कार्यवाही की गई। प्रखण्ड के जेईई मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर, अफौर एवं सैदुपुर गांव में अलग- अलग टीम बनाकर जहां 23 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया वहीं दूसरी तरफ जेईई के नेतृत्व में टीम द्वारा छापा मारते हुए कोरेया पंचायत के गांग सर्गट्टी, श्री नगर एवं चंदनपुर में चार लोगों को पकड़ा गया। इस बाबत जेईई ने बताया कि जिन चार लोगों के खिलाफ विधुत चोरी कर उपभोग करते हुए पकड़ा गया है उनमें निकिल राम, ओमप्रकाश कुमार राय, राजेश कुमार राय एवं गाजमती देवी है। उन्होंने कहा कि इन सभी का विधुत बकाया के चलते कनेक्शन काट दिया गया था तथा इन सभी के द्वारा बिना बकाया जमा किए तथा RC+ DC का रसीद कटवाए बिना ही लाइन जोड़ लिया गया था। जिनके विरूद्ध खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग