राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के कोंध खीरी टोला में गुरुवार की रात जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षो के आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल लालती देवी, लीलावती देवी एवं प्रभु महतो का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छपरा रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल चन्द्रिका महतो ,उत्तिम महतो एवं निभा कुमारी का इलाज पीएचसी पानापुर में किया गया जहां निभा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग